फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बगैर मान्यता के 29 स्कूल, 29 लाख का जुर्माना, 19 विद्यालय अकेले गंगीरी में, यह है लिस्ट

Sat, 19 Jul 2025 03:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सभी 29 स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पत्र मिलने के तीन दिन के भीतर अपने स्कूल और कक्षाएं पूरी तरह से बंद कर दें। इसके साथ ही, उन्हें एक शपथ पत्र भी विभाग में जमा करना होगा, जिसमें यह स्पष्ट रूप से उल्लेख हो कि बंद किए गए स्कूलों के छात्रों का नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में नामांकन करा दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर जुर्माना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग ने अलीगढ़ में बिना मान्यता के चल रहे 29 स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की है। इनमें से 19 विद्यालय गंगीरी में हैं। इन सभी स्कूलों पर 29 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसे 15 दिन के अंदर सरकारी कोष में जमा करना होगा। यदि जुर्माने की राशि जमा नहीं की जाती है, तो विभाग इन स्कूलों की चल और अचल संपत्ति से वसूली की कार्रवाई करेगा। सभी स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी 29 स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पत्र मिलने के तीन दिन के भीतर अपने स्कूल और कक्षाएं पूरी तरह से बंद कर दें। इसके साथ ही, उन्हें एक शपथ पत्र भी विभाग में जमा करना होगा, जिसमें यह स्पष्ट रूप से उल्लेख हो कि बंद किए गए स्कूलों के छात्रों का नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में नामांकन करा दिया गया है।

29 स्कूलों पर जुर्माने की यह कार्रवाई शिक्षा विभाग द्वारा अवैध रूप से संचालित हो रहे स्कूलों पर नकेल कसने के लिए की गई है, ताकि छात्रों के भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।- डॉ. राकेश कुमार सिंह, बीएसए

विज्ञापन

स्कूल और पता

1- भगवती देवी परशुराम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, डौरई, गंगीरी
2-एसपीएसएम पब्लिक स्कूल, जजाथल गंगीरी
3- एचएचएस (हरनरायण पब्लिक स्कूल) नगला गुलरिया, गंगीरी
4-सरस्वती विद्या मंदिर, दतावली, गंगीरी
5- ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, मानसिंह चौराहा, फुसावली, गंगीरी
6- सर्वोदय एनएस स्कूल, परौरा, गंगीरी
7- एनआर इंटर कॉलेज, (कक्षा1 से कक्षा 5 तक अमान्य कक्षाओं का संचालन) मलसई, गंगीरी
8- हेतराम इंटर कॉलेज (कक्षा 1 से कक्षा 5 तक अमान्य कक्षाओं का संचालन), मलसई, गंरीरी
9- मोहन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मखदूम नगर, गंगीरी
10- एसवाईजेएचएस इंटर कॉलेज (कक्षा 1 से कक्षा 5 तक अमान्य कक्षाओं का संचालन), चितरासी, गंगीरी
11- किसान आदर्श इंटर कॉलेज (कक्षा 1 से कक्षा 5 तक अमान्य कक्षाओं का संचालन), नगला अंकुशी, गंगीरी
12- शांति देवी पब्लिक स्कूल (कक्षा 6 से कक्षा 8 तक अमान्य कक्षाओं का संचालन), बाजिदपुर, गंगीरी
13- श्री गणेश पब्लिक स्कूल, अभयपुर, गंगीरी
14- गैर मान्यता प्राप्त, अभयपुर, गंगीरी
15- गैर मान्यता प्राप्त, आलमपुर, फतेहपुर, गंगीरी
16- श्री कृष्ण इंटर कॉलेज, (कक्षा 6 से कक्षा 8 तक अमान्य कक्षाओं का संचालन),पिथनपुर, गंगीरी
17- द कल्यान ग्लोबल एकेडमी, छर्रा, गंगीरी
18- लेट हरप्यारी देवी, प्राथमिक विद्यालय, सिरौली, गंगीरी
19- सीकेएल पब्लिक स्कूल, नीलकंठ कॉलोनी, रमेश विहार, नगर क्षेत्र
20- एमएच पब्लिक स्कूल, भुजपुरा, नगर क्षेत्र
21- बर्ड केयर पब्लिक स्कूल, सुरेंद्र नगर पानी की टंकी, नगर क्षेत्र
22- आरसी इंटरनेशनल स्कूल, आईटीआई रोड, नगर क्षेत्र
23- एएमएस पब्लिक स्कूल, घरबरा, टप्पल
24- चौधराना स्कूल, मादक, टप्पल
25- यूडी पब्लिक स्कूल, रंजीतगढ़, टप्पल
26-केडी पब्लिक स्कूल, रजावल, गोंडा
27-सीकेएस पब्लिक स्कूल, रजावल, गोंडा
28- ओम पब्लिक स्कूल, पार्लर, टप्पल
29- गैर मान्यता प्राप्त , नगला लाले, गंगीरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें