फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Market: त्योहार से पहले महंगाई की मार, दोगुने हुए किशमिश और गोले के दाम

Sat, 19 Jul 2025 12:28 PM IST
चमन शर्मा नवीन कुमार शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

थोक व्यापारियों ने बताया कि किशमिश के रेट करीब एक महीने पहले 200 से 230 रुपये किलो थे, अब 500 के पार पहुंच गए हैं। इसी तरह गोला के रेट भी 200 रुपये किलो से बढ़कर 350 के पार पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
बाजार में एक दुकान पर रखे मेवा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन व जन्माष्टमी से पहले किशमिश और गोला (गिरी) के दाम बढ़ गए हैं। बीते एक महीने में दोनों के भाव में दोगुना उछाल आया है। त्योहार से पहले बढ़े मेवा के भाव लोगों की जेब पर असर डालेंगे।

विज्ञापन


अगस्त के पहले सप्ताह में रक्षाबंधन और दूसरे में जन्माष्टमी है। ऐस में फुटकर विक्रेता अपने आर्डर थोक दुकानदारों को बुक करा रहे हैं। थोक व्यापारियों ने बताया कि किशमिश के रेट करीब एक महीने पहले 200 से 230 रुपये किलो थे, अब 500 के पार पहुंच गए हैं। इसी तरह गोला के रेट भी 200 रुपये किलो से बढ़कर 350 के पार पहुंच गए हैं।

एक महीने में मेवा के भाव में उछाल आया है। किसमें व गोला के रेट दोगुने हो गए हैं। अन्य मेवा के भाव में भी हल्का-फुल्का उछाल आया है। - राजा मयंक सहपऊ, थोक किराना व्यापारी।
मेवा पर करीब एक माह से रेट बढ़े हुए हैं। किशमिश और गोला के भाव सबसे अधिक बढ़े हैं, जिन व्यापारियों ने पहले से स्टॉक कर रखा है, वह त्योहार पर काफी फायदा उठाएंगे। - अतुल वार्ष्णेय, थोक किराना व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैदावार प्रभावित और कम आवक से बढ़े भाव

किशमिश का उत्पादन अंगूर की पैदावार पर निर्भर रहता है। व्यापारियों के अनुसार शहर में किशमिश की आवक महाराष्ट्र के नासिक और सांगली से होती है। इस बार वहां पैदावार कम होने से आवक भी कम हो गई है। अलीगढ़ सहित आसपास के अन्य जिलों में गोला और नारियल की आपूर्ति कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल से होती है। केरल में इस बार नारियल की फसल खराब हुई है।

जन्माष्टमी व रक्षाबंधन पर होती है अधिक मांग
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और रक्षाबंधन पर बाजार में अन्य खाद्यान्न के साथ मेवा की मांग अधिक हो जाती है। मिठाई विक्रेता घेवर तैयार कराने के लिए पहले से ही आर्डर बुक करा लेते हैं। इधर, घरोंं में भी भगवान के भोग के लिए पाग, खीर के लिए मेवा की खरीदारी करते हैं।

मेवा के दाम एक माह पहले और अब
मेवा एक मा पहले के दाम अब के दाम
किशमिश 200 500
गोला 200 350
बादाम 780 800
काजू 900 1000
मुनक्का 500 600
मखाने 1200 1200
नोट- सभी थोक रेट रुपये प्रतिकिलो में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें