ईएमयू के महिला कोच में सफर करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ सोमवार को आरपीएफ का जांच अभियान चला। इस दौरान महिला कोच में 26 पुरूष यात्रियों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किया गया।
ट्रेन के महिला कोच में आरपीएफ व जीआरपी ने छापा मारकर पुरूषों को पकड़ा। पकड़ने के बाद उन्हें रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। सभी पर जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
ईएमयू के महिला कोच में सफर करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ सोमवार को आरपीएफ का जांच अभियान चला। इस दौरान महिला कोच में 26 पुरूष यात्रियों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किया गया।
एसआई अमित चौधरी, एसआई रवि सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ एवं जीआरपी ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया था। पकड़े गए लोगों को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से सभी को कड़ी हिदायत एवं जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया।