फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: संदीप सिंह की सगाई में अतरौली के 250 गांवों के न्योता

विज्ञापन
तालानगरी में बन रहा पंडाल। संवाद
विज्ञापन
प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह की सगाई में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। इसमें एक हजार से अधिक वीवीआईपी मेहमानों के पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए अलीगढ़ से लेकर अतरौली तक तैयारियां की जा रही हैं। अतरौली विधानसभा क्षेत्र के सभी 250 गांवों की पूरी आबादी को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन



मंत्री के पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को न्योता दिया है। उन्होंने पोस्ट में कहा है कि व्यक्तिगत रूप से सभी के पास पहुंचना संभव नहीं है, इसलिए इस माध्यम से आग्रह है कि सभी लोग समारोह में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं।



कार्यक्रम के लिए तालानगरी स्थित सेंट फिदेलिस स्कूल के पास करीब 100 बीघा मैदान में भव्य आयोजन स्थल तैयार किया जा रहा है। मैरिस रोड स्थित राज पैलेस को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। अतरौली में संदीप सिंह के पैतृक आवास और फार्म हाउस पर भी विशेष सजावट की गई है।
विज्ञापन





राजनीति के साथ प्रशासनिक दिग्गज भी होंगे शामिल


समारोह में प्रदेश के सभी विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में वर्तमान और पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें ऐसे अधिकारी भी होंगे, जो संदीप सिंह के दादा एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यकाल में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे थे।




- अभी आधिकारिक रूप से कोई कार्यक्रम वीवीआईपी के संबंध में नहीं आया है। प्रशासन ने अपनी ओर से व्यापक तैयारियां की हैं। सभी व्यवस्थाएं परखी जा रही हैं। - संगीता देवी, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें