फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे प्लेटफार्म

विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सौर ऊर्जा का उपयोग पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के लिए किया जा रहा है। अप्रैल से अक्तूबर तक सात माह में 1.54 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ है। इससे रेलवे को लगभग 7.14 लाख रुपये के राजस्व की बचत हुई है। साथ ही, 110.78 टन कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आई है, जिससे पर्यावरण को सीधा लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन




उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने मीडिया से बातचीत में यह आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर में कुल 252 किलोवाट पीक क्षमता के सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं। इनमें प्लेटफॉर्म नंबर पांच और छह पर 157 किलोवाट क्षमता के पैनल प्रमुख हैं। यह पहल ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण में भी मददगार साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें