राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में 16 नवंबर से एमए अंग्रेजी, एमए संस्कृत, एमए उर्दू, एमए दर्शनशास्त्र, एमए अर्थशास्त्र, एमए मनोविज्ञान, एमए गृह विज्ञान, एमए भूगोल, एमए रक्षा रणनीति अध्ययन, एमए शिक्षाशास्त्र, एमए सांख्यिकी आदि कक्षाएं चलेंगी।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) परिसर में 24 पाठ्यक्रमों की पढ़ाई 16 नवंबर से होगी। यह कक्षाएं जामिया उर्दू में चलेंगी। बीए, एमएससी की परीक्षाएं 29 नवंबर से हो रही हैं।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में 16 नवंबर से एमए अंग्रेजी, एमए संस्कृत, एमए उर्दू, एमए दर्शनशास्त्र, एमए अर्थशास्त्र, एमए मनोविज्ञान, एमए गृह विज्ञान, एमए भूगोल, एमए रक्षा रणनीति अध्ययन, एमए शिक्षाशास्त्र, एमए सांख्यिकी, एमएससी पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, एमएससी कंप्यूटर सांइस, एमएससी भौतिक विज्ञान, एमएससी रसायन विज्ञान, एमएससी प्राणि विज्ञान, एमएससी वनस्पति विज्ञान, एमएससी जैव प्रौद्योगिकी, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमएससी (कृषि) शस्य विज्ञान, एमएससी (कृषि) आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन, एमएससी (कृषि) कृषि रसायन एवं मृदा विज्ञान, एमएससी (कृषि) पादप रोग, एमएससी (कृषि) पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान की पढ़ाई होगी।
बीए व एमएससी की परीक्षाएं 29 से
विवि के कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि बीए पंचम सेमेस्टर के संस्कृत द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा 29 नवंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। बीए तृतीय सेमेस्टर के राजनीति शास्त्र की परीक्षा 22 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। बीए प्रथम सेमेस्टर के गृह विज्ञान की परीक्षा 22 दिसंबर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक होगी। एमएससी तृतीय सेमेस्टर के मृदा विज्ञान व कृषि रसायन चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा 21 दिसंबर सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक होगी।