फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल की तलाश में 24 बोरिंग, 48 विस्फोट कर लिए सैंपल

Sun, 14 Oct 2018 08:34 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
ओएनजीसी - फोटो : LOGO
विज्ञापन

भूमिगत तेल की तलाश में गांव भवीगढ़ में ओएनजीसी की टीम ने अपना काम तेज कर दिया है। तीन टीमें इस काम में लगी हैं। एक टीम बोरिंग कर रही है। दूसरी टीम बोरिंग में विस्फोट कर तरंगें एकत्र करने का काम कर रही है, और तीसरी टीम 20-20 मीटर पर लगाए गए जियो बाक्स के सिग्नल के जरिए जमीन के अंदर हो रही हलचल पर दिल्ली की टीम को अपडेट दे रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को 24 जगह बोरिंग पर हरएक में दो-बार विस्फोट कर तरंगें छोड़ी गईं। इन तरंगों के जरिए जमीन के अंदर मौजूद खनिज तत्वों के बारे में प्राप्त संकेत जुटाए जा रहे हैं। उधर इस कार्रवाई को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।


इस टीम के शूट फायर प्रताप सिंह के अनुसार एक्सलो फ्लो जिब के जरिए जमीन के अंदर विस्फोट किया जाता है। आईडी मशीनों के जरिए विस्फोट की तरंगों के जरिए मौजूद तत्वों के बारे में प्राप्त संकेतों को एकत्र किया जाता है। जियो बॉक्स के जरिए जीपीएस व सेटेलाइट के माध्यम से ओएनजीसी व एशियन ऑयल फील्ड के वैज्ञानिक दिल्ली स्थित कंट्रोल रूम में बैठकर सिग्नल कैच कर जांच करने में जुटे हैं। दिल्ली से मिल रहे संकेत के साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रताप सिंह के अनुसार यह एक तरह से जमीन का एक्सरे करने जैसी प्रक्रिया है।
विज्ञापन


यहां से हर तरह के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए देहरादून स्थित प्रयोगशाला में भेजे  जाएंगे। अभी दो दिन तक और जमीन में खुदाई व विस्फोट करने का सिलसिला जारी रहेगा। शुक्रवार को गांव के राजवीर सिंह, गुड्डू, सिंह, फकीर चंद, सुरेश, महेश, बाबूलाल शर्मा, हरीश कुमार, प्रकाश चंद के खेतों में ड्रिल मशीन के जरिए खुदाई व विस्फोट कर सैंपल जुटाए गए। 

घरों में हो रहा कंपन 

भवीगढ़ गांव के जयेश शर्मा ने बताया कि करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित आबादी तक विस्फोट की आवाज पहुंच रही है। धरती में कंपन तक पैदा होता है। इससे लोग डर जाते हैं। यहां चल रही कार्रवाई को देखने के लिए दिन भर कई गांवों के लोग आते रहे। उनमें काफी उत्सुकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें