भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित करते आयोजक। संवाद
- फोटो : Samvad
एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्र अभिषेक चौधरी ने भारोत्तोलन में 230 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अभिषेक चौधरी ने इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा प्रगति मैदान दिल्ली में आयोजित खेलों में सब जूनियर डिवीजन में 85 किलोग्राम भार वर्ग के खिलाड़ियों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 230 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय में प्रसन्नता का माहौल है। प्रबंधन से जुड़े हरीमोहन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, मान्या अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। कहा कि आगामी नेशनल खेल जो मलेशिया या दुबई में होंगे, उनमें प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों ने अपनी राह आसान कर ली है। संवाद