अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 23 महिलाओं को अलीगढ़ आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। नगर निगम के तत्वावधान में जवाहर भवन में आयोजित दो दिवसीय आत्मनिर्भर मेले का समापन हुआ।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान 23 महिलाओं को अलीगढ़ आइकन अवार्ड से महापौर मो. फुरकान एवं नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने सम्मानित किया। महापौर मो. फुरकान ने कहा कि देश की हर मां को सलाम करता हूं, क्योंकि मां के पैरों के नीचे जन्नत है। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान की वजह से पुरुष प्रधान समाज की सोच बदल रही है।
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने आभार व्यक्त किया। संचालन नीलम शर्मा, तलत जावेद व गीता सिंह ने किया। कर अधीक्षक राजेश गुप्ता ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेला में स्टाल लगाने वाले स्वयं सहायता समूह को भी सम्मानित किया गया।
आइकन अवार्ड से सम्मानित महिलाएं...
कुमारी तनीषा, आरजे कल्पना सिंह जादौन, प्रगति चौहान, नीलम सैनी, रीता मसीह, सईदा खातून, बीनू गुप्ता, आरती मित्तल, डॉ. आशा राठी, डॉ. इंद्रा गुप्ता, डॉ. अंशु सक्सेना, शाजिया सिद्दीकी, नीलम शर्मा, मीनाक्षी नागपाल, रश्मि सिंह, रूही खान, कृष्णा गुप्ता, रुचि गोटेवाल, आशा सिसोदिया, रवि बाला वार्ष्णेय, मीनाक्षी जैन, डॉ. दिव्या लहरी, प्रो. आयशा फारुख