बारहद्वारी पर प्रस्तावित मार्केट कॉम्पलेक्स।
- फोटो : CITY OFFICE
बारहद्वारी शॉपिंग कॉंप्लेक्स निर्माण के लिए खुदाई का काम सोमवार को शुरू हो गया। यहां से क्षेत्राधिकारी का कार्यालय उदय सिंह जैन रोड में शिफ्ट किया जाएगा। परिसर में मौजूद बरगद के पेड़ को भी तकनीक के माध्यम से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।
नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने नारियल फोड़कर शॉपिंग कॉंप्लेक्स के निर्माण के लिए खुदाई की शुरूआत की। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत बन रहे कॉंप्लेक्स का निर्माण राजकीय निर्माण निगम के जिम्मे है। नगर आयुक्त ने तकनीकी टीम के साथ निर्माण में आने वाले अवरोधों पर चर्चा की। पुलिस विभाग के क्षेत्राधिकारी का कार्यालय उदय सिंह जैन रोड स्थित नगर निगम परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। बारहद्वारी परिसर स्थित बरगद के पेड़ को तकनीक की सहायता से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। रिक्शा कार्यालय एवं नगर निगम कर्मचारियों के आवास को भी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का निर्देश नगर आयुक्त ने दिया है। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि शहरवासियों को बहुत जल्द शॉपिंग कॉंप्लेक्स दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह, विजय गुप्ता, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।