अमर उजाला फाउंडेशन व वरुण आई केयर के बैनरतले नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 225 मरीजों की आंखें जांची गईं। बुधवार को किशनपुर तिराहा स्थित वरुण आई केयर पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूरदराज से आए जरूरतमंदों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।
शिविर का उद्घाटन अतरौली के वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम गुप्ता (पिक्चर हॉल वाले) ने किया। अस्पताल के प्रबंधक विनीत वार्ष्णेय बंटी अतरौली ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ नेत्र सर्जन एके गुप्ता, डॉ. वरुण गुप्ता, डॉ. नम्रता गुप्ता, डॉ. राजन गुप्ता ने 225 जरूरतमंद मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें मुफ्त में दवाएं दीं। मरीजों ने इसके लिए अमर उजाला व अस्पताल को धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनकी वजह से उनकी आंखों की जांच मुफ्त में हो सकी। इस मौके पर एटा सांसद राजवीर सिंह राजू ने केक काटकर अस्पताल का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर कोल विधायक अनिल पाराशर, मुख्तार जैदी, अतुल अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल (रोटरी मीडिया प्रमुख), लीला कृष्ण वार्ष्णेय, डॉ. सागर वार्ष्णेय, उदित कमतानिया, राधे लाल शर्मा, ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार ब्लॉक प्रमुख, पार्षद विजय तोमर, भव्य वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।