फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: दो घंटे में ही बिक गए 22 क्विंटल प्याज, लोगों में दिखी खुशी

Thu, 03 Oct 2019 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
मंडी में जांच करती विभाग की टीम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

प्याज के लगातार उछल रहे दामों पर अंकुश लगाने के लिए अलीगढ़ जिले में शुरू की गई योजना को लोगों ने हाथों हाथ लिया है। येजना के तहत गांधी जयंती के मौके पर जिले के 19 केंद्रों पर 35 रुपये किलो के हिसाब से प्याज बेची गई, जिसमें महज दो घंटे में करीब 22 क्विंटल प्याज बिक गई। 

विज्ञापन


प्रशासन द्वारा घोषित 19 में से 18 केंद्रों पर प्याज की बिक्री की गई। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने प्याज की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए ग्राहकों को सस्ते दरों पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए जनपद की सभी मंडियों के साथ-साथ उचित दर की दुकानों को निर्धारित किया है। 

डीएसओ चमन शर्मा ने बताया कि गभाना को छोड़कर अन्य सभी उचित दर की दुकानों पर प्याज की बिक्री करायी गई। इसमें शहरी क्षेत्र की 13 उचित दर दुकानों पर छह क्विंटल, इगलास में तीन क्विंटल, अतरौली में डेढ़ क्विंटल, कृषि विभाग के स्टॉल पर दो क्विंटल, नकवी पार्क में दो क्विंटल प्याज बिकी। कुल मिलाकर करीब 20 क्विंटल प्याज बिकी है। 
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम धनीपुर मंडी में आधा दर्जन से अधिक आढ़तियों के यहां प्याज के स्टॉक की जांच की गई। डीएसओ चमन शर्मा ने बताया कि थोक में 50 मीट्रिक टन और छुट्टे में 10 मीट्रिक टन से अधिक प्याज का स्टॉक नियमानुसार नहीं रखा जा सकता है। जांच में किसी भी आढ़ती के यहां इससे अधिक स्टॉक नहीं मिला है। मंडी सचिव अशोक कुमार ने बताया कि धनीपुर मंडी में सुबह दस से बारह बजे तक लगे काउंटर से करीब डेढ़ क्विंटल प्याज बिकी है।

विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में बढ़ाए जाएंगे दो और बिक्री केंद्र

जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में प्याज की जबर्दस्त डिमांड को देखते हुए दो और उचित दर विक्रेताओं कू दुकान में प्याज की बिक्री करायी जाएगी। यह निर्णय मांग को देखते हुए लिया जाएगा।

बाजार में प्याज के दाम गिरे

प्रशासन द्वारा 19 केंद्रों पर दो घंटे प्याज बिकवाने का असर पहले ही दिन बाजार पर नजर आया। प्याज के दाम बुधवार को 60 रुपये प्रति किलो से गिर गए। क्वारसी चौराहे पर प्याज के दाम बुधवार को 50 से 55 रुपये तक पहुंच गए। दुबे के पड़ाव पर भी करीब इतने ही दाम रहे। हालांकि रेहड़ी पर प्याज 60 रुपये किलो ही बिकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें