फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज की महिला की मौत, 22 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज की 45 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में मौत हो गई, जबकि 22 नए लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। जनपद में अब तक संक्रमितों की संख्या 9191 और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 8718 तक पहुंच गई है। वर्तमान समय में 482 लोग सक्रिय हैं।
विज्ञापन

कासगंज आवास विकास कॉलोनी की 45 वर्षीय महिला को रविवार को उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों का कहना है कि महिला मधुमेह, हाईपर टेंशन से ग्रसित थी। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जेएन मेडिकल कॉलेज, दीनदयाल अस्पताल, प्राइवेट अस्पताल एवं एंटीजन टेस्ट में 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं। तीन लोग इगलास के बिदारका के हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा। जनपद में अब तक 2 लाख 34 हजार से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें