न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नई बस्ती में कूड़े से अटे पड़े नाले में से निकले एक सांप ने मोहल्ले के ही एक बुजुर्ग को काट लिया। उसको तत्काल एक निजी नर्सिंग होम में ले जा जाया गया। यहां पर बुजुर्ग से उपचार के नाम पर 40 हजार रुपये ले लिए, लेकिन जब सांप के विषय में जानकारी की गई तो वह विष रहित सांप निकला। सांप की दहशत में मोहल्ले वालों ने उसको लाठी डंडों से मार दिया।
सांप के शव का परीक्षण करने के बाद पता लगा कि यह जहरीला नहीं है। सांपों के विषय में जानकारी रखने वाले ओंकार सिंह कहते हैं कि दुनिया में 415 किस्म के सांप होते हैं। इनमें से मात्र चार ही जहरीले होते हैं। इसलिए सांप का काटने के बाद बेहद सावधानी और धैर्य से काम लने की जरूरत है।