फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज अलीगढ़ में, दो स् थानों पर करेंगे जनसभा को संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार आज अलीगढ़ आएंगे। वह जिले के कस्बा अतरौली व नानऊ पैंठ मैदान परअलीगढ़-हाथरस लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वीआईपी प्रभारी/एडीएम सिटी राकेश मालपाणी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गुरुवार को आगरा एयरपोर्ट से हैलीकाप्टर द्वारा दोपहर दो बजे रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे केएमबी इंटर कालेज अतरौली में बने हैलीपैड पर उतरेंगे।
विज्ञापन


दोपहर 2.40 बजे से 3.10 बजे तक कालेज के मैदान में अलीगढ़ के प्रत्याशी सतीश गौतम के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद हैलीकाप्टर से दोपहर 3.10 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3.30 बजे नानऊ पुल चौराहा स्थित हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां हाथरस सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजवीर दिलेर के समर्थन में सायं 4.20 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


4.20 बजे हैलीपैड से आगरा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। इधर, उनके आगमन को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता तैयारियों को लेकर अतरौली में डेरा जमाए हुए हैं। अतरौली के रैली संयोजक डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह एवं ई. राजीव सिंह ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, राजवीर सिंह राजू भैया, शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम एवं संसदीय क्षेत्र के सभी विधान सभा क्षेत्र के विधायक मौजूद रहेंगे। इसके बाद वह हाथरस क्षेत्र के छर्रा विधान सभा क्षेत्र में स्थित नानऊ पैठ मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें