फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प प्रदर्शनी में आरएएफ ने बिखेरी खुशबू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

नुमाइश के कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को जिला उद्यान विभाग की ओर से कृष्णांजलि में पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में एएमयू उद्यान विभाग के कर्मचारियों सहित दंगा नियंत्रण बल (आरएएफ) की 104 यूनिट और जवाहर पार्क के कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें आरएएफ की ओर से सर्वोत्तम प्रदर्शन किया गया।

इसके लिए तीनों वर्गों में उसे प्रथम पुरस्कार दिया गया। पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र, जिला उद्यान अधिकारी एके सहानिया, आरएएफ इंस्पेक्टर परवेज आलम, मृदा वैज्ञानिक डा. पीके शर्मा, उद्यान विभाग के रिटायर्ड अधिकारी ओपी सिंह ने संयुक्त रुप से किया। जिला उद्यान अधिकारी के अनुसार प्रतियोगिता इंडोर प्लांट, मौसमी फूल और मौसमी फूल के गमलों के समूह के तौर पर तीन वर्गों में हुई। इसमें आरएएफ के हाथ बाजी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। तीनों वर्गों में कुल 42 लोगों ने भाग लिया था। दूसरे स्थान एएमयू उद्यान विभाग और तीसरे पर जवाहर पार्क रहा। प्रदर्शनी में स्टोक्स, स्वीट विलियम, एस्टर, गेंदा, अहेलिया, आईसवर्ग, सिनेनेरिया जैसी शानदार प्रजातियां देखने को मिलीं। वहीं, इंडोर प्लांट्स में एरोकेरिया, पाम, रिवेलिस पाम आदि के गमले काफी आकर्षक दिखे। पुष्पों में डहेलिया और सिनेनेरिया ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें