फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र में पांच अवैध निर्माणों पर एडीए ने ठोंकी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


सिविल लाइन क्षेत्र में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को बगैर नक्शे बन रही पांच इमारतों में सील ठोंक दी। कार्रवाई के दौरान बिल्डरों ने विरोध जताया, लेकिन पुलिस बल एवं एडीए की टीम के आगे उनकी एक न चली।
विज्ञापन



सहायक अभियंता केके बंसला ने बताया कि सील की गई इमारतों में इकत्याज मादम का हमदर्द नगर डी में 400 वर्ग मीटर भूखंड में बने भूतल और तीन मंजिल की दस यूनिट का निर्माण, असरार का न्यू सर सैयद नगर में 800 वर्ग गज में भूतल एवं चार मंजिल में 20 यूनिट का निर्माण, बिल्लो बेगम का अमीर निशा में 200 वर्ग गज में भूतल एवं दो मंजिल में आठ यूनिट का निर्माण, निऊला खान का नगला मल्लाह रोड सर सैयद नगर में 400 वर्ग मीटर में भूतल एवं दो मंजिल में 10 यूनिट का निर्माण एवं खुर्शीद आलम का सर सैयद नगर में 500 वर्ग मीटर में भूतल एवं चार मंजिल में 25 यूनिट का निर्माण शामिल है। टीम में अवर अभियंता आरके गुप्ता, नवीन शर्मा, गंगेश कुमार सिंह, दूधनाथ वर्मा, श्याम मोहन शुक्ला तथा बांकेलाल के साथ सिविल लाइन पुलिस शामिल रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें