फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएस कॉलेज और हरियाणा के बीच होगा खिताबी मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मेजबान डीएस कॉलेज अलीगढ़ की टीम गोरखपुर को 3-0 व हरियाणा ने साई भोपाल को 2-1 से हराकर अखिल भारतीय आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल का टिकट कटा लिया। वहीं, बुधवार को फाइनल व तीसरे स्थान के लिए गोरखपुर व भोपाल की टीमों के बीच मुकाबला होगा।

मंगलवार को पहले सेमीफाइनल में डीएस कॉलेज की अंग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों ने पहले हाफ के 13वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को साधना सेंगर ने गोल में बदलकर टीम की बढ़त 1-0 से कर दी। गोरखपुर के खिलाड़ियों ने भी कई शानदार मूव बनाए, लेकिन उसे गोल बदलने में नाकाम रहीं। रक्षापंक्ति के खिलाड़ियों ने उनके हर मंसूबे पर पानी फेर दिया। 34वें मिनट में डीएस की सेंटर फारवर्ड उपासना सिंह ने गोल करके टीम की बढ़त 2-0 से कर दी। दूसरे हाफ में भी डीएस के खिलाड़ियों ने मैच पर पकड़ बनाए रखा। 38वें मिनट में राखी प्रजापति ने अपना पहला व टीम का तीसरा गोल दागकर अजेय बढ़त 3-0 से दिला दी। यह बढ़त मैच रेफरी की सीटी बजने के साथ तक कायम रही। गोरखपुर की टीम मैच में बिखरी सी नजर आई। मैच रेफरी शिवानी शर्मा व अमीषा यादव रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल हरियाणा व साई भोपाल के बीच खेला गया। मैच शुरू होते ही हरियाणा के खिलाड़ी भोपाल के रक्षापंक्ति को भेदने की कोशिश में लग गईं। 20वें मिनट में लेफ्ट आउट से मिले शानदार पास को सेंटर फारवर्ड शर्मिला ने गेंद को गोल पोस्ट में डालकर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। गेंद पर ज्यादातर हरियाणा खिलाड़ियों का कब्जा रहा। कई पेनाल्टी कॉर्नर भी हासिल किए। पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में वही पुरानी कमजोरी यहां भी नजर आई। दूसरे हाफ के 59वें मिनट में हरियाणा की कोमल रोहिला ने मैदानी गोल कर दिया। टीम 2-0 से आगे हो गई। 65वें मिनट में भोपाल की साक्षी ने गोल करके गोल का अंतर कम कर दिया। निर्धारित समय खत्म होने तक हरियाणा 2-1 से मैच जीत लिया। इस मौके पर डॉ. अजय सिंह, मोहम्मद अली, डॉ. सुनीता गुप्ता, योगेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, नसरीन बानो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें