फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजिकल के साथ खिलाड़ी अब जुड़ेंगे डिजिटल से

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी अब फिजिकल के साथ डिजीटल सेवा से भी जुड़ेंगे। इन खिलाड़ियों को व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल करने की कवायद शुरू हो गई है। एक-दो दिन में पंजीकृत खिलाड़ियों को व्हाट्सएप पर बन रहे नए ग्रुप ‘स्टेडियम के प्लेयर’ से जोड़ा जाएगा। ग्रुप के एडमिन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, उप क्रीड़ा अधिकारी होंगे।


प्रदेश में शायद में यह पहला व्हाट्सएप ग्रुप होगा, जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोजाना अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को व्हाट्सएप पर ग्रुप मेंबर बनाया जा रहा है। इस ग्रुप में खिलाड़ी और अधिकारी होंगे। इनके अलावा हर खेल के प्रशिक्षकों को भी ग्रुप में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


‘स्टेडियम के प्लेयर’ ग्रुप में उन सूचनाओं को साझा किया जाएगा, जो खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकें। आवासीय, गैर आवासीय सहित अन्य के लिए ट्रायल, मैच की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कहां और किस विभाग में स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी मिल सकती है, इसकी भी सूचना ग्रुप में दी जाएगी।
विज्ञापन


व्हाट्सएप पर ‘स्टेडियम के प्लेयर’ नाम से ग्रुप बना रहे हैं। जिला, मंडल, प्रदेश व देश में हो रहे ट्रायल, मैच, कहां और किस विभाग में स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी मिलेगी। इनकी जानकारी इस ग्रुप में दी जाएगी।
-अश्वनी कुमार त्यागी, जिला उप क्रीड़ा अधिकारी

खेल खिलाड़ी की संख्या
कुश्ती 35
बॉक्सिंग 28
वेटलिफ्ंिटग 32
ताइक्वांडो 36
टेबल टेनिस 36
लॉन टेनिस 06
बैडमिंटन 25
फुटबॉल 20
एथलेटिक्स 20
हैंडबॉल 10
बॉस्केटबॉल 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें