फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... जमीन नहीं नापी तो तुम्हे नाम दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गांव महगौरा की महिला दो माह पूर्व जमीन का मुकदमा जीत गई थी, इसके बाद भी हलका लेखपाल जमीन पर कब्जा नहीं दिला रहे थे। सोमवार को पीड़ित महिला ने जनता दरबार में अपनी फरियाद डीएम के सामने रखी तो वह हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल लेखपाल को मौके पर तलब कर चेताया कि जमीन की नाप कराकर कब्जा नहीं दिलाया तो तुम्हें नाप दूंगा।

दस्तावेज देखने के बाद डीएम चंद्रभूषण सिंह ने लेखपाल से पूछा कि दो माह बाद भी महिला को जमीन पर कब्जा क्यों नहीं दिलाया। लेखपाल का कहना था कि दूसरे पक्ष ने मुकदमा कर दिया है। इतना सुनते ही डीएम के तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने लेखपाल से स्पष्ट कह दिया कि शाम तक जमीन की नाप न हुई और महिला को कब्जा नहीं मिला तो तुम्हें नाप दूंगा।
विज्ञापन


डीएम ने यह जानकारी एसडीएम को देते हुए कहा कि वह लेखपालों से स्पष्ट कह दें कि इस तरह की शिकायत न मिले। अभी तो गभाना के लेखपाल पर मुकदमा दर्ज कराया है, कहीं ऐसा न हो कि अन्य पर भी ऐसी ही कार्रवाई करनी पड़े। डीएम के तल्ख तेवर देखकर लेखपाल ही नहीं वहां मौजूद अन्य अफसर भी सकते में आ गए।

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने अफसरों को जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेने की ताकीद दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को जनसुनवाई के दौरान डीएम ने यह चेतावनी दी। उन्होंने 60 शिकायतकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। इनमें मुख्य रूप से तहसील गभाना के ग्राम वीरपुर, हीरापुर के निवासियों ने मौजूदा ग्राम प्रधान की ओर से वीरपुर में कोई भी विकास कार्य न कराए जाने, दबंगई कर परेशान किये जाने की शिकायत थी।
विज्ञापन


डीएम ने खंड विकास अधिकारी को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनता दर्शन, जन सुनवाई सभी को सुविधा मुहैया कराने व परेशानी के निस्तारण के लिए प्रतिदिन आयोजित की जा रही है। पीड़ित इसका फायदा उठाएं। कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश न करें। झूठी शिकायत करने वालों के विरुद्घ भी कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें