फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 चार दिन में अग्निकांड से फसलें गंवाने वाले किसानों को मिला मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मौसम की मार से अपनी फसलें गंवाने वाले किसानों को मुआवजा पाने के लिए एड़ी-चोटी रगड़नी पड़ती थी। लेकिन अब यह बीती बात हो गई है। छह अप्रैल को आई तेज आंधी के कारण हुए अग्निकांड में अपनी गेहूं की फसल गंवाने वाले कोल तहसील क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर माछुआ एवं धसन्ना के 20 तो खैर के गांव मथला के दो किसानों को मात्र चार दिन में ही मुआवजे के चेक मिल गए, वह भी उनके गांव में ही।

मंगलवार को एसडीएम कोल डॉ. पंकज वर्मा की मौजूदगी में विधायक छर्रा रवेंद्रपाल सिंह ने गांव सिकंदरपर माछुआ में जाकर पीड़ित किसानों को 20-20 हजार के चेक दिए। बताते चलें कि मंडी समिति के खलियान सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सिकंदरपुर माछुआ एवं धसन्ना के 20 किसानों को 20-20 हजार के चेक दिए गए हैं तो खैर के गांव मथला के अग्निकांड पीड़ित किसानों को 15-15 हजार के चेक दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेक पाने वाले किसानों में गांव सिकंदरपुर माछुआ एवं धसन्ना के राजकुमार सिंह पुत्र मलखान सिंह, मुकेश पाल सिंह पुत्र महेंद्र पाल सिंह, नरसिंह पाल सिंह पुत्र मलखान सिंह, रविकुमार पुत्र राजेश पाल सिंह, शीलेंद्र पाल सिंह पुत्र उदयपाल सिंह, हरीश पाल सिंह पुत्र उदयपाल सिंह, घनेंद्र पाल सिंह पुत्र रामपाल सिंह, कुशेंद्र पाल सिंह पुत्र राम पाल सिंह, सुरेश पाल सिंह पुत्र सरदार सिंह, भंवर पाल सिंह पुत्र तारा सिंह, वीरपाल सिंह पुत्र सरदार सिंह, राजेश कुमारी पत्नी लक्ष्मी राज सिंह, विमलेश पत्नी कृष्ण कुमार, यादवेंद्र पुत्र सरदार सिंह, जयंतपाल सिंह पुत्र कृष्ण पाल सिंह, मनोज कुमार पुत्र महेशचंद्र, भगवती प्रसाद पुत्र मुंशीलाल, विपिन कुमार सिंह पुत्र तेजवीर सिंह, महेश पाल पुत्र तेजवीर सिंह एवं रिषी पाल शर्मा पुत्र मुंशीलाल शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें