फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में 8 को आ सकते हैं रेलवे बोर्ड के चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
8 सितंबर को आ सकते हैं रेलवे बोर्ड के चेयरमैन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी 8 सितंबर को अलीगढ़ जंक्शन का निरीक्षण कर सकते हैं। 8 सितंबर को वह एनसीआर रीजन में बड़े रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे। जिसमें अलीगढ़ टूंडला, कानपुर, इलाहाबाद सहित अन्य स्टेशन शामिल हैं।

रेलवे बोड चेयरमैन के आने की संभावना को देखते हुए स्टेशन पर रेलवे के सभी विभागों ने मुस्तैदी से साफ सफाई करना शुरू कर दिया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इस संबंध में लिखित रूप से कोई सूचना नहीं मिली है। लेकिन ये कार्यक्रम पूर्व में तय हो चुका था अब पूरा शेडयूल आना बाकी है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अलीगढ़ आरके पाठक ने बताया कि उन्होंने मौखिक सूचना सुनी है लिखित में कोई कार्यक्रम नहीं आया है। लेकिन चेयरमैन रेलवे बोर्ड का निरीक्षण होना है।

टूंडला स्टेशन पर वाशिंग एप्रेन का निर्माण और दूसरे कार्य देखने के लिए भी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को आना है। इसलिए बुधवार को इलाहाबाद मंडल के एडीआरएम ने टूंडला में गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन


अलीगढ़ में रेलवे अधिकारियों ने साफ सफाई, विभागों की ताजा अपडेट रिपोर्ट, रेलवे ट्रैक के निरीक्षण, गश्त, आपरेटिंग सिस्टम, जेनरेटर और बिजली विभाग, ओएचई, पेयजल और सफाई को दुरुस्त कर लिया है। जिन विभागों के रिकार्ड पूरे नहीं है, उनके कर्मचारी रिकार्ड पूरा करने में लग गए हैं।

रेलवे स्टेशन पर साफ सफ ाई का भी काम चल रहा है। चेयरमैन के आने से पूर्व इलाहाबाद मंडल के रेल प्रबंधक संजय कुमार पंकज यहां पर अपना डेरा डाल लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें