सभी धर्मों के लोग बनें विकास में भागीदार
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के रिसीवर शिविर में शनिवार को सामाजिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी ने किया।
दीप प्रज्ज्वलन योगीराज रामकृपाल दास महाराज ने किया। अध्यक्षता महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने की।
मुख्य अतिथि विधायक दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर थे, जबकि विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय थे।
स्वामी वीरेश तंज सागर खासतौर पर मौजूद रहे। मुख्य वक्ता के रूप में सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.रावर्ट वर्गीस, पूर्व प्राचार्य डॉ. एससी शर्मा, डॉ.आरएस शर्मा थे। गोष्ठी में समाज धर्म ही हमारी संस्कृति का मर्म है, पर चर्चा हुई।
बच्चों के बीच प्रतियोगिता भी हुई। प्रथम पुरस्कार दिव्यांशु शर्मा, द्वितीय पुरस्कार कु. भावना और तृतीय पुरस्कार कु.गुंजन वर्मा को दिया गया। सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। प्रतियोगी मंडल में पूर्व प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह गहलोत, डॉ.जीके शर्मा व रामजीलाल शिक्षक थे। शहर और बाहर के 101 लोगों का सम्मान किया गया, जिसमें साहित्यकार, चिकित्सक, समाजसेवी, स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों के परिवार, शहीदों के परिवार और वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।
समन्वयक जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह का भी सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि प्रदीप माथुर ने कहा इस तरीके के कार्यक्रम आयोजित करने से समाज को सुधारने की सही दिशा मिलती है। वास्तविकता है जब सभी धर्मों के लोग यह सोचकर काम करेंगे कि हमें अपना नहीं, अपने देश का विकास चाहिए तो निश्चय ही प्रत्येक व्यक्ति विकास करेगा। अध्यक्ष करते हुए प्रतिमा सिंह ने कहा महिलाओं को देश के विकास के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि जो महिलाएं मजबूत होंगी तो निश्चय ही सारा जहां मजबूत होगा।
नारायण प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस सचिव ब्रह्मदेव शर्मा, बीके भावना बहन, अमृत सिंह पौनियां, राजकुमार पचौरी, अविनाश पचौरी, सुनीता सिंह, श्यामबाबू चिंतन, रामजीलाल शिक्षक, कपिल नरूला, अनुज संत ललतेश गुप्ता, आरके राजू, संतोष उपाध्याय, जगतवर्ती पाठक, जनाब खालिद, राजकुमार शर्मा, मनोज शर्मा पन्नालाल, डॉ.रमन गुप्ता, बीके बबिता, रामभजन लाल गणपति गणेश, बाबा देवी सिंह, रवीना गुप्ता एडवोकेट सुरेश चंद्र शर्मा, हरिशंकर शर्मा, सुनीता देवी, द्रोपदी देवी, बॉबी यादव, वीरेंद्र जायसवाल, केडी शर्मा, राजेंद्र कुमार गांधी, कुंवरपाल सिंह, अशोक वशिष्ठ नोवा गुरु, रूपराम शर्मा, डॉ.पीरजादा फकीर, मोहम्मद अब्बासी अवधेश कुमार, अजीत गोस्वामी, बाल कवि विष्णु, चंदन वार्ष्णेय, चंद्रप्रकाश पुलंद, संजय कप्तान आदि थे।
शहर के शिक्षक राधेश्याम वार्ष्णेय हिमांशु, डॉ. एससी शर्मा को भी सम्मानित किया गया। संचालन आशु कवि अनिल बौहरे और आभार व्यक्त चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। संयोजक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा पगड़ी पहनाकर और शॉल उढ़ाकर व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।