द्रोणाचार्य बनी बॉल थ्रो मशीन
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ ।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में लॉन टेनिस के कोर्ट पर ढाई लाख रुपये की बॉल थ्रो मशीन आकर्षण का केंद्र बनी है। यह मशीन कलियुग में ‘द्रोणाचार्य’ की भूमिका में है।
स्वर्णजयंती नगर की रहने वाली अर्चना सिंह अपनी बेटी कुंजल सिंह को एक साल पहले स्टेडियम में लॉन टेनिस की प्रैक्टिस के लिए लाना शुरू किया। कुंजल कोच फवाद की देखरेख में प्रैक्टिस कर रही थी, लेकिन इस बार लॉन टेनिस को न तो कैंप मिला और न ही कोच।
सो, कुंजल को प्रैक्टिस करने में दिक्कत आने लगी। कुछ दिन तक खुद मां ने दूसरे छोर से बेटी को गेंद डालकर प्रैक्टिस कराई। अर्चना ने बताया कि गेंद फेंकते-फेंकते थक जाती थीं।
इसलिए मुंबई से लॉबिस्टर मशीन मंगाई, जिसकी कीमत ढाई लाख रुपये है। इस मशीन की टोकरी में 150 गेंद आती हैं, जो अलग-अलग शॉट खेलने के लिए प्रैक्टिस कराने में कारगर है।