2.11 लाख स्कूली बच्चोें को जल्द मिलेंगे जूते-मौजे
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिले के परिषदीय स्कूलों के 2.11 लाख बच्चों को जल्द ही जूते-मौजे भी मिलेंगे। इसके लिए यहां से एजेंसियों को क्रय आदेश भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सरकार ने यह घोषणा की थी कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों को स्कूली बैग के साथ-साथ जूते-मौजे भी मिलेंगे। बच्चों को एक जोड़ी जूते और दो जोड़ी मौजे मिलेंगे। इसके लिए यहां से भी छात्र संख्या मांगी गई थी।
यहां से छात्र संख्या भेज दी गई थी। उसके बाद शासन ने एजेंसियां नामित कर दी थी, जिन्हें कि जूते-मौजे सप्लाई करने हैं। अब यहां से क्रय आदेश भी भेज दिया गया है।
इस सिलसिले में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) बीबी पांडेय ने बताया कि जल्द ही क्रय आदेश भेज दिया गया है। उम्मीद है कि सितंबर के अंत में शासन सप्लाई भेज देगा। इसके बाद बच्चों को इसका वितरण किया जाएगा।