फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 20 बच्चे एवं 25 वरिष्ठ नागरिक सहित 212 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस बच्चे (17 वर्ष या उससे कम) एवं 25 वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष या उससे अधिक) सहित 212 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। वहीं 158 लोग कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की सं?या बढ़कर 1490 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं प्राइवेट लैब से 212 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सबसे अधिक युवा संक्रमित हो रहे हैं। पीएसी 38 बटालियन के 10 और जेएन मेडिकल कॉलेज के 6 लोग संक्रमितों में शामिल है। कोरोना शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच गया है। शहर के कई अपार्टमेंट में कोरोना पहुंच गया है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने लोगों से मास्क एवं दो गज की दूरी का ध्यान रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

--
कोरोना मीटर
- आज सैंपल जांच - 1752
- अबतक कुल सैंपल - 1918941
- आज पॉजिटिव - 212
- अब तक पॉजिटिव - 23290
- कोरोना से मृत्यु - 106
- आज डिस्चार्ज - 158
- कुल डिस्चार्ज - 21694
- सक्रिय केस - 1490
- सक्रिय कंटेनमेंट जोन - 1218
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें