न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर का अधिष्ठापन समारोह मंगलवार को आगरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ इंद्र कुमार गुप्ता, एलडी वार्ष्णेय, राकेश गुप्ता, पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, योगेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से वार्ष्णेय कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर महाराज के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद मानसी गुप्ता ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। नंदिनी वार्ष्णेय का राधाकृष्ण की भक्ति पर आधारित नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इससे पहले विष्णु, नितिन कुमार घुट्टी, आकाशदीप वार्ष्णेय ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया।
साथ ही नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष आकाशदीप वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष संजय गनपत, भूवनेश आधुनिक, महामंत्री सुमित गोटेवाल, संयुक्त महामंत्री गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित नवमान, सह कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, संगठन मंत्री साकेत वार्ष्णेय, मंत्री मनीष कुमार बिट्टी, प्रचार मंत्री मनीष वार्ष्णेय, अंकेक्षक मनोज काका को शपथ दिलाई। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुने संजू वार्ष्णेय, कपिल वार्ष्णेय, पराग वार्ष्णेय, यतेंद्र वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता, भास्कर वार्ष्णेय, नितिन क्वालिस, धनजंय वार्ष्णेय को भी पद की गोपनीय की शपथ दिलाई गई।