न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने तारबंगला स्थित एकेडमिक प्रोग्राम कमेटी (एपीसी), ग्लोबल इनिशिएटिव ऑफ अकेडमिक नेटवर्क्स (जीआईएएन) तथा अलीग्स एकेडमिक इनरीचमेंट प्रोग्राम (एएईपी) के कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। कुलपति ने कहा कि वह विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर सह कुलपति प्रो. एमएच बेग, एपीसी के निदेशक प्रो. वसीम अहमद, एएईपी कोऑर्डिनेटर प्रो. सैयद जियाउर्रहमान, जीआईएएन के कोऑर्डिनेटर डॉ. एमजे वारसी तथा ओएसडी कुलपति प्रो. असफर अली खान आदि मौजूद थे।