न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
श्री सालासर बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में महेश्वर इंटर कालेज में मंगलवार को 11वीं भजन संध्या एवं संगीतमय सुंदरकांड का पाठ आयोजन हुआ। दोपहर एक बजे अशोक कुमार मित्तल, राधा मित्तल, पुष्पा देवी गोयल व सभी पदाधिकारियों ने बाबा की ज्योति का आह्वान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कानपुर से आए बजरंग सोनी एंड पार्टी ने भजनों के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रारंभ किया।
इलाहाबाद से आए जितेंद्र बजरंगी की प्रस्तुति पर भक्तगण भाव विभोर हो गये। कोलकाता के नवीन जोशी के भजनों पर भक्त जमकर झूमे। गुड़गांव की श्याम चरण पादुका सेवा समिति ने भक्तों की चरण पादुका सुरक्षित की। इस मौके पर विष्णु अग्रवाल, ललित सिंघल, रजनीकांत शर्मा, अजय अग्रवाल, वीरेंद्र शर्मा, संजय अग्रवाल, श्याम सुंदर वार्ष्णेय, पवन गुप्ता, छोटेलाल शर्मा, किशोर गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गोयल, प्रवीन गर्ग, पवन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।