फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम से छेड़छाड़ व मतदान में बाधा डालने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 में अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 18 अप्रैल को होने वाले मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ एवं मतदान प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने की कोशिश करने वालों से फोर्स सख्ती से निपटेगा। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिले को 16 जोन एवं 181 सेक्टरों में बांटा गया है। बूथों की सुरक्षा सिक्स लेयर होगी। चुनाव प्रचार बंद होने के बाद निगरानी टीमों को सतर्क कर दिया गया है। चुनाव में पैरा मिलिट्री फोर्स व पुलिस के 20 हजार कर्मी लगाए गए हैं।

मंगलवार को कृष्णांजलि नाट्यशाला में डीएम-एसएसपी ने सुरक्षा बल को ब्रीफ मीटिंग के बाद रवाना कर दिया गया। यह बुधवार सुबह नुमाइश मैदान में पोलिंग पार्टियों के साथ मतदान के लिए रवाना होगा। इधर, शहर के संवेदनशील इलाकों, संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी आकाश कुलहरि ने संयुक्त पुलिस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि बूथों पर पर्दा नशीं महिलाओं की पहचान हेतु महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

मतदान केन्द्र से 200 मीटर की रेंज में किसी भी प्रत्याशी का बस्ता नहीं लग सकेगा। इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मॉक पोलिंग के समय एक मतदान केन्द्र पर अवश्य उपस्थित रहने की ताकीद दी गई है। मतदान केन्द्रों पर वेटिंग हाल के साथ पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर, जोनल मजिस्ट्रेट, विधान सभा प्रभारी, वीडियोग्राफी, उड़नदस्ता के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक बूथ हेतु योजना बनाई गयी है। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा कि प्रचार बंद होने के पश्चात फ्लांइग टीम, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा वीडियोग्राफी टीम की जिम्मेदारी और अधिक हो जाती है। वह निरन्तर चेकिंग करते रहे,ं जिससे मतदाता को प्रभावित करने वाली कोई सामग्री मतदाता तक न पहुंचे। उन्होंने कहा कि चुनाव में की गयी कोई भी लापरवाही अक्षम्य होती है यदि किसी भी स्थान पर मानकों के विरूद्ध कार्य किया गया तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।


उन्होंने निर्देश दिये कि मतदान केन्द्र के अंदर किसी भी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को सुरक्षा गार्ड के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। वह अकेले ही मतदान करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने निर्देश दिये कि मतदान करने वाला व्यक्ति किसी भी प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह लगाकर मतदान केन्द्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा। दिव्यांग, बुजुर्ग एवं गर्भवती महिलाओं को मतदान में प्राथमिकता दी जाएगी। दिव्यांगों के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर रैंप एवं ट्राईसाइकिल की व्यवस्था की गयी है। इस अवसर पर एसपी सिटी अभिषेक, एसपी देहात मणीलाल पाटीदार, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम प्रशासन कृष्ण लाल तिवारी, एडीएम वित्त उदय सिंह समेत एसडीएम, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित थे।

आज से जेल से पेशी पर नहीं जा पाएंगे बंदी
पुलिस बल के चुनाव में व्यस्त होने के कारण आज से जेल से दीवानी पेशी पर बंदियों का जाना मतगणना तक के लिए बंद रहेगा। इस तरह दीवानी की हवालात अब मतगणना तक खाली रहेगी। बता दें कि जेल से कड़ी सुरक्षा में बंदियों को दीवानी हवालात लाया जाता है। यहां भी कड़ी सुरक्षा में यह बंदी रहते हैं। मगर पुलिस बल के मतदान में व्यस्त होने के कारण यह बंद रहेगी।
विज्ञापन


सीमाओं पर बढ़ी चेकिंग, शहर में कड़ी चौकसी
चुनाव प्रचार थमने के बाद से ही पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस बल सक्रिय हो गया है। एसएसपी आकाश कुलहरि के अनुसार सीमाओं पर चेकिंग बढ़ा दी गई है और शहर में भी पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। शाम के बाद से ही एक-एक वाहन को कड़ी चेकिंग से गुजारा जा रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें