फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा विज्ञानी पद्मश्री प्रो. अनविता अब्बी को अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

भारतीय भाषाओं के संरक्षण के लिए कार्य करने वाली जेएनयू की भाषा विज्ञानी पद्मश्री प्रो. अनविता अब्बी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. अब्बी ने ‘भारतीय भाषाई विविधता हमसे क्या कहती है’ विषय पर व्याख्यान भी दिया।


एएमयू के समाज विज्ञान संकाय में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. अब्बी को कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने सम्मानित किया। प्रो. अब्बी ने कहा कि भारत की भाषाई विविधता देश को एक विशिष्ट चरित्र प्रदान करती है और इस तथ्य के बावजूद कि भारतीय संविधान में केवल 22 राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं को सरकारी भाषाओं का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बड़े आश्चर्य की बात है कि देश में 1368 मातृ भाषाएं प्रचलित हैं। इसके बावजूद लोग दूसरी भाषाओं के प्रति भी आदर रखते हैं तथा उन्हें प्रयोग में लाते हैं। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने प्रो. अनविता अब्बी से एएमयू के भाषा विज्ञान विभाग में एडजंट फैकल्टी के रूप में सेवाएं देने का आग्रह किया।
विज्ञापन


भाषा विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एस इम्तियाज हसनैन ने कहा कि प्रोफेसर अब्बी ने अंडमानी भाषा पर गहरा शोध कार्य किया है तथा उनके प्रयत्नों से अंडमानी भाषाओं जरावा तथा ओंगे को नए भारतीय भाषाई परिवार के रूप में पहचान मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें