फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर इन सफर बिजनेस मॉडल को प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के एमबीए डिपार्टमेंट के फ्रैंक एंड डेबी इस्लाम मैंनेजमेंट कांपलेक्स में 1993 बैच के पूर्व छात्रों का सम्मेेलन आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व छात्र शामिल हुए और वर्तमान छात्रों के साथ संवाद कर अनुभवों से परिचित कराया।

इस अवसर पर टरबोलॉच-93 के शीर्षक से छात्रों के लिए एक विशेष प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें एमबीए के छात्रों के 9 ग्रुप बनाए गए और हर ग्रुप में 2 एल्यूमिनाई छात्र भी शामिल हुए। एल्यूमनाई ग्रुप द्वारा प्रतियोगिता के विजेता सफर इन सफर बिजनेस मॉडल को 20 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन


जबकि दूसरे स्थान पर रहे गुड गुड मॉडल को 10 हजार रुपये का ईनाम डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. परवेज तालिब ने प्रदान किया। पुराने दोस्तों से मिलकर पूर्व छात्र बेहद खुश नजर आ रहे थे। पूर्व छात्रा तबस्सुम रहमान खान ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


आमिर शिकोह, अमिताभ निहार, अरशद शमीम, अतिया नूर सलाहउद्दीन, फिराज रहमान, हारून आफताब झाबेरी, इरफानउल हक, मरगूब अली खान, मसूद अहमद, नदीम एमवी अली, निजामउद्दीन, राशिद इकबाल, सबा जकरिया, सलीम अहमद, सरवर शोया, सिराज अहमद अब्बासी, सैयद अली कासिम, सैयद शाहिद अहमद सगीर, तबस्सुम रहमान खान और तौसीफ अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें