न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सोमवार को बाल यौन शोषण विषय पर सोमवार को एलमपुर प्राथमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
यहां प्राधिकरण सचिव त्रिभुवन नाथ पासवान ने बच्चों को अच्छे व बुरे स्पर्श के बारे में बताया. कहा कि यौन शोषण रोकने के लिए बालकों और विशेषकर बच्चियों को अपनी चुप्पी तोड़नी होगी। अब अपराधों को बर्दास्त न करें।
आज के परिप्रेक्ष्य में अभिभावक बच्चों के शआथ अधिक से अधिक संवाद बनायें। क्योंकि बाल यौन शोषण के 80 प्रतिशत मामले परिजनों के रिश्तेदारों द्वारा ही प्रकाश में आये हैं। इस दौरान बच्चों को कई प्रकार की जानकारी भी दी गई।
बीएसए लक्ष्मीकांत पांडेय ने स्मार्ट क्लास एवं मीना मंच की जानकारी देते हुए कहा कि परिवार देश की सबसे छोटी इकाई है और इस इकाई में संवाद बहुत जरूरी है। संस्कार विहीन परिवार ही यौन शोषण का प्रमुख कारण हैं।
प्राधिकरण स्वयं सेवक उपेंद्र मिश्रा, निधि शर्मा को ऐसे स्कूलों में बच्चों के लिए बाल अधिकार एवं गुड-टच, बैड-टच अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह, उपेंद्र मिश्रा, निधि शर्मा, सईदा खातून, ऋषि कुमार, अंजना अग्रवाल, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।