न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
निर्वाचक नामावली में दावे और आपत्तियों के निस्तारण तथा अंतिम प्रकाशन की तिथि बढ़ गई है। अब 22 दिसंबर तक आपत्तियां का निस्तारण होगा तथा 31 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
यह जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2019 के आधार पर विधानसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नियमावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त करने कि अवधि 10 दिसंबर से बढ़ाकर 22 दिसंबर तक कर दी गई है ।
निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अब 15 जनवरी के स्थान पर 31 जनवरी को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इगलास एवं शहर विधानसभा के वोटरों के स्थानांतरण पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए राजनैतिक दलों की अपील पर एक सप्ताह और बढ़ाने के लिए डीएम के पास फाइल भेज दी गई है।