फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवत्रय के सामने सीलिंग की भूमि पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई के क्रम में शनिवार को प्रशासन, नगर निगम व एडीए की टीम ने रामघाट रोड स्थित देवत्रय अस्पताल के सामने सीलिंग की 1288 वर्ग मीटर पर बुलडोजर चला दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अस्थाई बीयर का ठेका समेत बाउंड्रीवाल एवं अन्य निर्माण ढहा दिये गए। स्थान खाली कराकर, डिमार्केशन व नीव खोद कर चौहद्दी बना दी गई और इस भूमि को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण को सौँप दिया गया। मुक्त करायी गई जमीन की कीमत 15 करोड़ बताई जा रही है।

अपर जिलाधिकारी नगर ने पिछले दिनों सरकारी सीलिंग की भूमियों को खाली कराकर उन्हें अलीगढ़ विकास प्राधिकरण को सौंपने के आदेश दिये थे। इसी क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में प्रशासन, नगर निगम, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की टीम ने रामघाट रोड स्थित देवत्रय अस्पताल के सामने की खसरा संख्या 1453 की 1288 वर्ग मीटर सीलिंग की जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन


टीम के साथ आए बुलडोजरों ने मौके पर मौजूद टीन शेड में बने बीयर के ठेके, अतिक्रमण कर बनाई गई बाउंड्रीवाल समेत अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिये। इसके बाद इस भूमि को सीलिंग बाबू को बुलाकर एडीए के सुपुर्द कर दिया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह ने बताया कि मुक्त करायी गई भूमि सरकारी सीलिंग की भूमि थी। इससे अवैध कब्जा हटवाकर एडीए के सुपुर्द कर दिया गया है।

नादा वाजिदपुर में भी हटवाया अवैध कब्जा
तहसील कोल की टीम ने एक बार फिर खेरेश्वर मंदिर के समीप नादा वाजिदपुर गांव में चारागाह की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। 96 लाख रुपये की खसरा संख्या 185 की दो हजार वर्ग मीटर इस भूमि पर भू माफिया ने अवैध कब्जा कर प्लाटिंग कर दी थी।
विज्ञापन


तहसीलदार कोल गौतम सिंह ने बताया कि सभी प्लाटों की बाउंड्रीवाल बनी हुई थी। इन्हें तुड़वाकर भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। यहां जिला पंचायत से जुड़े व्यक्ति पर अवैध कब्जे का आरोप है। जो लगातार सियासी सिफारिशों के बाद भी नहीं बच पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें