डॉ. मुकेश भारद्वाज तीसरी बार बने सचिव
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
डीएस कॉलेज में हुए शिक्षक संघ के चुनाव में डॉ. मुकेश भारद्वाज तीसरी बार सचिव चुने गए हैं। तीन नवंबर को पर्चा भरा गया था। मंगलवार को परिणामों की घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष डॉ. भारत सिंह भी निर्विरोध चुने गए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. भारत इससे पहले सचिव भी रह चुके हैं। इनके अलावा उपाध्यक्ष डॉ. अनीता पांडेय, डॉ. राजेश, संयुक्त सचिव डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. सुनीता गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश गुप्त चुने गए हैं।
डॉ. हरीश भी दूसरी बार संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मृदुला सिंह, डॉ. वाईपी सिंह, डॉ. मीरा सिंह, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. अंजुल सिंह, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. शरत राज सिंह, डॉ. पीके जैन, डॉ. अब्दुल मन्नान, डॉ. वीरेंद्र कुमार हैं।
इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी व औटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह, चुनाव अधिकारी डॉ. आरके शर्मा, शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. पीके शर्मा मौजूद रहे।
औटा अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे डॉ. मुकेश
डीएस कॉलेज शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित सचिव डॉ. मुकेश भारद्वाज ने डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा के शिक्षक संघ का चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने के लिए कॉलेज के साथी शिक्षकों ने अपना समर्थन दे दिया है। डॉ. भारद्वाज ने अपनी प्राथमिकताएं भी निर्धारित कर रखी हैं। कहा, यूनिवर्सिटी में हेल्प डेस्क की स्थापना करना। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराना शामिल है।