फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में पकड़ी गई अरुणाचल प्रदेश की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
30 पेटी अरुणाचल की शराब मिली, तीन दबोचे
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अतरौली के गांव सिमरथला में बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने एक देशी शराब की दुकान और उसके पीछे बने मकान में छापा मारा। टीम ने दुकान, मकान में खडी ट्रैक्टर ट्राली, एक्टिवा स्कूटर और बाइक पर रखे बोरे से अरुणाचल प्रदेश की करीब 30 पेटी शराब बरामद की।

जिसमें 90 क्वार्टरों पर लेबल नहीं था। ये लग रहा था कि ठेके में ही इस शराब को खपा दिया जाएगा। मौके से तीन लोगाें को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो फरार हो गए। बरामद माल की कीमत एक लाख बताई गई है।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा ने बताया कि आबकारी निरीक्षक रामवीर सिंह, त्रिलक्ष्य त्रिपाठी और राजेश यादव की टीम ने गांव सिमरथला में देशी शराब की दुकान पर छापा मारा। जहां से अरुणाचल प्रदेश की शराब के क्वार्टर बरामद हुए। दुकान के पीछे बने मकान में भी छापा मारा, जहां ट्रैक्टर ट्राली में से शराब बरामद की।
विज्ञापन


शक होने पर एक्टिवा की डिगी और बाइक पर रखे बोरे को खुलवाकर देखा तो उनमें से भी शराब थी। गांव के ही कांतिदत्त उर्फ लाला, उसके भाई सूरज और नत्थू को पकड़ लिया। अनिल और जीतू मौके से फरार हो गए। पकड़े गए माल में देशी शराब के 174 क्वार्टर और 1248 क्वार्टर व्हिस्की के हैं। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के साथ-साथ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा किया गया है। देशी शराब का ठेका लाइसेंस निरस्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें