फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में एडवेंचर मीट में बच्चों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
एडवेंचर मीट में बच्चों ने दिखाया दम, मचाया धमाल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अमर उजाला और अलीगढ़ एडवेंचर क्लब द्वारा आयोजित आउटडोर चैंपियनशिप मीट और इंटर स्कूल कांपटीशन में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक साहसिक गतिविधियों में भाग लिया। चैंपियनशिप में शहर के नामचीन स्कूलों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर माउंट एवरेस्ट को फतेह कर चुके पर्वतारोही अरविंद रतूरी से पर्वतारोहण के संबंध में खूब सवाल पूछेे गए।

अनूपशहर रोड पर एफएम टावर से दो किलोमीटर दूर एडवेंचर मीट का सेटअप लगाया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन अरविंद रतूरी और विशिष्ठ अतिथि इरफान रहमान अली ने किया।
विज्ञापन


अरविंद रतूरी ने बच्चों को बताया कि एडवेंचर खेलों से आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही किसी भी परिस्थिति से जूझने की क्षमता का भी विकास होता है। शारीरिक लाभ के साथ साथ मानसिक लाभ होता है। जो पूरे व्यक्तित्व को प्रभावित करता है। उन्होंने बच्चों से एडवेंचर खेलों को जीवन का एक हिस्सा बनाने की अपील की। अलीगढ़ एडवेंचर क्लब के अध्यक्ष सुहेल अहमद की देखरेख में सभी इवेंट हुए।

यह गतिविधियां हुईं
अर्टिफिशियल वॉल क्लाइंविंग, कैंपिंग, सेल्फ डिफेंस, ताइक्वांडो, आर्चरी, बॉडी जोर्ब, मल्टी वाइन, आल आर की, स्विमिंग आदि।

इन स्कूलों ने किया प्रतिभाग
ब्लासम स्कूल, रेडियंट स्टार इंग्लिश स्कूल, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, अलीगढ़ माडर्न स्कूल, अलीगढ़ कान्वेंट स्कूल, माडर्न कान्वेंट इंटर कालेज, एबीके यूनियन गर्ल्स स्कूल, अलीगढ़ मार्शल आर्ट्स एकेडमी, विजन ग्लोबल स्कूल, डीएस बाल मंदिर स्कूल, आरएसईएस स्कूल खैर।
विज्ञापन


आज यह होगा
गुरुवार को आर्टिफिशियल वॉल क्लाइंबिंग, आर्चरी और ताइक्वांडो की एक्टिविटी होंगी। चैंपियनशिप मीट का फाइनल होगा। जिसका समय सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें