फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में दो मंजिला मकान ढहा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में दो मंजिला मकान ढहा, एक की मौत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, गोंडा (अलीगढ़)।

थाना गोंडा के गांव पींजरी नागरी की बघेल मढ़ी में सोमवार मध्यरात्रि करीब तीन बजे दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। मकान की दूसरी मंजिल में सो रहे दो भाई और एक बहन इस मलबे में दब गए। मकान गिरने का शोर सुनकर लोग दौड़ पड़े। पुलिस को भी सूचना दी गई।

मलबे से किसी तरह दबे बहन-भाइयों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां एक भाई की मौत हो गई, वहीं एक भाई-बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया वहीं गांव वाले सकते में हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बघेल मढ़ी निवासी ओमप्रकाश ने करीब छह माह पहले दो मंजिला मकान बनवाया था। सोमवार रात ओमप्रकाश के लड़के ओंकार उर्फ अजब सिंह (20), गुड्डू (18) तथा बेटी बुलबुल (22) ऊपरी मंजिल पर सोए थे।

ओमप्रकाश के चचेरे भाई बच्चू सिंह के अनुसार मध्यरात्रि करीब तीन बजे तेज धमाके की आवाज हुई। बाहर निकलकर देखा तो दो मंजिला मकान ढह चुका था। ओमप्रकाश की तीनों संतानें मलबे में दबी थीं। सूचना पर एसओ शंभू तिवारी भी तत्काल पहुंच गए। गांव वालों के साथ पुलिस भी मलबा हटाने में जुटी। मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया।

अलीगढ़ के निजी अस्पताल में गुड्डू ने दम तोड़ दिया। तहसीलदार कोल कौशल कुमार, सीओ इगलास आलोक कुमार, लेखपाल भानुप्रताप आदि मौके पर पहुंचे। आश्वस्त किया कि नुकसान का आंकलन कर परिवार को प्राकृतिक आपदा राहत कोष से मदद दिलाई जाएगी। उधर एक लड़के की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

साथ पढ़ते और सो जाते थे तीनों
दरअसल तीनों ओंकार और बुलबुल बीएससी एवं गुड्डू आईटीआई के छात्र हैं, इसलिए तीनों एक साथ ऊपरी मंजिल के कमरे में रात में देर तक पढ़ते थे और वहीं सो जाते थे।
विज्ञापन


सपोर्ट होता तो शायद न गिरता मकान
ग्रामीणों के मुताबिक मकान के तीनों ओर खाली जगह थी। अगर सपोर्ट होता तो शायद मकान न गिरता। मकान के नीचे हाल में ट्रैक्टर, बाइक, अनाज से भरी टंकी, थ्रेसर, कपड़े, राशन का सामान आदि भी रखा था जो मलबे में दबकर नष्ट हो गया। ओमप्रकाश के चार पुत्र और चार बेटियां थीं, जिनमें दो लड़की और एक लड़के की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें