फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में जिला पंचायत अविश्वास प्रस्ताव मामले पर सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिपं: अविश्वास प्रस्ताव मामले पर सुनवाई आज
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

जिला प्रशासन द्वारा शासनादेश की आड़ में जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तारीख एक साल बाद देने की घोषणा से आहत विपक्षियों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। न्यायालय में बुधवार आज इस पर सुनवाई होगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मामले में प्रशासन ने शासनादेश का हवाला देते हुए एक साल तक तारीख देने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन


डीएम ने विपक्षी सदस्यों को नियमों का हवाला देते हुए निर्धारित समय से पहले अविश्वास प्रस्ताव के लिए बोर्ड बैठक बुलाने की तारीख देने से इंकार कर दिया था। इससे आहत विपक्षी सदस्यों जिला पंचायत सदस्य पति सुधीर चौधरी एवं जिला पंचायत सदस्य अजीत गौड़ ने दोबारा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन


अजीत गौड़ ने बताया कि न्यायालय में दायर रिट में जिलाधिकारी द्वारा न्यायालय के आदेश के बावजूद अविश्वास प्रस्ताव के लिए तारीख न देना, न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन तथा प्रस्ताव के लिए तारीख मुकर्रर करने संबंधी मुद्दे रखे गए हैं। इस मामले में अदालत बुधवार को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें