फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 201 लोग कोरोना संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से संक्रमित हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 201 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में 29 बच्चे एवं 22 वरिष्ठ नागरिक हैं। 253 लोग कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 1454 है।
विज्ञापन

हरदुआगंज थाना क्षेत्र के सिला पिसावर गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित था। जांच के दौरान कोविड संक्रमित पाया गया। आईसीयू में उसका उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीज किडनी की बीमारी से पीड़ित था। जनपद में बुधवार को 201 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 29 की उम्र 17 वर्ष या उससे कम है। जबकि 22 की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है। 253 लोग स्वस्थ हुए हैं। जनपद में 1254 सक्रिय कंटेनमेंट जोन हैं। निगरानी समितियों द्वारा 324 घरों का भ्रमण किया गया और 239 लोगों को दवा किट दी गई। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने लोगों से मास्क एवं दूरी का ख्याल रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं। बुखार, जुकाम व सांस लेने में दिक्कत हो तो जांच कराएं और चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें