फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः करोड़ों की चल संपत्ति के मालिक हैं नामांकन करने वाले अधिकांश प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को अपनी संपत्ति के ब्योरे के साथ ही अपने आपराधिक इतिहास को भी सार्वजनिक करना है। यह सब करने से चुनाव लड़ने वाले माननीयों के सारे क्रिया - कलाप जनता के सामने आ रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले पांच सालों के कार्यकाल में ही कई माननीयों की आय में कई गुना तक की वृद्धि देखने को मिली है। बुधवार को अधिकांश नामांकन करने वाले प्रत्याशी करोड़ों की चल संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन

अतरौली =
संदीप सिंह हैं करोड़ों के मालिक
अतरौली से भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संदीप सिंह के नाम पर करीब सात करोड़ की चल संपत्ति है। उन्होंने विदेश से एमए की शिक्षा ग्रहण की है। इनके पास विभिन्न खातों में एक करोड़ की धनराशि जमा है। 2.70 लाख की नकदी भी है। उनके पास कई शेयर, बीमा हैं। संदीप सिंह की पिछले पांच साल में आय कई गुना बढ़ गई है।
वीरेश यादव भी हैं करोड़पति
अतरौली से सपा-रालोद प्रत्याशी पूर्व विधायक वीरेश यादव करोड़पति हैं उनके नाम ढाई करोड़ की चल संपत्ति है। पूर्व विधायक पर चुनावी रंजिश से जुड़ा एक मुकदमा दर्ज है, जो न्यायालय में अभी विचाराधीन है। उन्होंने एएमयू से बीएलएलबी की पढ़ाई की है।
विज्ञापन

हाईस्कूल पास हैं धर्मेंद्र लोधी
अतरौली से कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार लोधी हाईस्कूल पास हैं। इनके खिलाफ थाना गभाना में एक मुकदमा दर्ज है। 7.83 लाख अचल संपत्ति है। नकदी, बैंक खाता में जमा धनराशि के साथ ही स्कॉर्पियो कार भी है।
छर्रा =
हाईस्कूल पास रवेंद्र पाल सिंह भी हैं करोड़पति
हाईस्कूल पास छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास फॉर्चूनर, स्कॉर्पियो, क्लासिक जीप है। दो करोड़ से अधिक की चल संपत्ति है। पिछले पांच साल के कार्यकाल में उनकी सालाना आय कई गुना बढ़ी है। संपत्ति में भी बढ़ोत्तरी हुई है।
लाखों की संपत्ति की मालकिन हैं लक्ष्मी धनगर
सपा- रालोद गठबंधन से छर्रा विधानसभा की प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर ने एमए तक शिक्षा ग्रहण की है। इनके पास 50 लाख से अधिक की चल संपत्ति है। इसमें आवासीय भवन व प्लाट भी शामिल हैं।
बरौली =
जयवीर सिंह करोड़ों के मालिक
बरौली से भाजपा प्रत्याशी व एमएलसी ठा. जयवीर सिंह कृषि भूमि के साथ ही विरासत की संपत्ति, आवासीय, वाणिज्यक व अपार्टमेंट समेत करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। पत्नी के नाम पर भी करोड़ों की चल संपत्ति है। पिछले पांच सालों में इनकी सालाना आय भी कई गुना बढ़ चुकी है। उन्होंने एलएलबी व बीएड़ तक की पढ़ाई की है।
लखपति हैं गौरांगदेव चौहान
बरौली से कांग्रेस प्रत्याशी गौरांग देव चौहान के नाम 27.45 लाख की चल सपंत्ति है। सिविल लाइंस थाने में इनके खिलाफ एक मुकदमा भी दर्ज है। इनके पास पांच लाख की नकदी के अलावा पांच लाख का बीमा , कार व सोना मौजूद है।
कोल =
करोड़पति विवेक बंसल
कोल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक विवेक बंसल करोड़पति हैं। वे बीए ओनर्स हैं। पत्नी अल्का बंसल के पास 47 लाख की चल संपत्ति है। इसमें एक किलो ग्राम सोना, नकदी व खाते में जमा धनराशि है। विवेक बंसल के पास 2.82 करोड़ की अचल संपत्ति है। कृषि, वाणिज्यक भवन व आवासीय भवन भी शामिल हैं।
इगलास =
सुशील कुमार भी करोड़पति
इगलास विधान सभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सुशील कुमार एएमयू से बीए पास हैं। वे 1.87 करोड़ की अचल सपंत्ति के मालिक है। इसमें कृषि भूमि के साथ ही वाणिज्यक दुकान, आवास व अन्य शामिल हैं। पत्नी के नाम भी लाखों की संपत्ति है।
वीरपाल दिवाकर भी हैं लाखों के मालिक
इगलास विधान सभा से सपा- रालोद गठबंधन के प्रत्याशी वीरपाल सिंह दिवाकर पेशे से शिक्षक हैं। इनके नाम करीब 80 लाख की चल संपत्ति है। लाइसेंसी रिवाल्वर भी रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें