फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Attendance: 20 एआरपी और 25 शिक्षकों ने शिक्षक संकुल पद से दिया सामूहिक इस्तीफा, पैदल मार्च 15 जुलाई को

Sun, 14 Jul 2024 11:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के 65 एआरपी में से 20 ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के गृह क्षेत्र अतरौली में 25 शिक्षकों ने शिक्षक संकुल के पद से सामूहिक इस्तीफा दिया है।
 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ द्वारा पत्रकारों से वार्ता करते प्रशांत शर्मा व अन्य शिक्षक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध तेज होता जा रहा है। अब अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) भी विरोध में उतर आए हैं। अलीगढ़ जिले के 65 एआरपी में से 20 ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के गृह क्षेत्र अतरौली में 25 शिक्षकों ने शिक्षक संकुल के पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में एआरपी धर्मवीर सिंह, दिनेश भाटिया, लक्ष्मीराज, योगेश राज, जगन सिंह, बृजभूषण, धर्मेंद्र पुस्कर, प्रेम सिंह आदि ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, एआरपी संजीव राकेश ने कहा कि शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जबरन इस्तीफा पत्र पर हस्ताक्षर कराए। इस संबंध में बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ के पदाधिकारी डरा-धमकाकर एआरपी से इस्तीफा करवा रहे हैं, जो निंदनीय है। उधर, शिक्षक विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप भी छोड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, मंत्री राजेंद्र सिंह अत्री, कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शिक्षकों ने व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ना शुरू कर दिया है।

ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ पैदल मार्च 15 जुलाई को
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने कहा कि सरकार शिक्षकों से ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए बाध्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई को घंटाघर पार्क में धरना दिया जाएगा। यहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन


डॉ. प्रशांत ने पत्रकारों को बताया कि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा निरंतर विरोध कर रहा है। संयुक्त मोर्चा के अधीन समस्त शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। विद्यालयों के टैबलेट खराब हो गए हैं। शिक्षकों की सीसीएल, चिकित्सा अवकाश, जीपीएफ को ऑनलाइन करने की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ से इंद्रजीत सिंह, विश्वनाथ, कुलदीप शर्मा, महेश चंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें