फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 पीएचडी अभ्यर्थी डिबार, विरोध मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पीएचडी में दाखिला को लेकर पिछले 17 दिन से एएमयू के प्रशासनिक ब्लॉक के सामने धरना पर बैठे सात अभ्यर्थियों को सत्र 2018-19 एवं अगले दो सत्रों के लिए डिबार कर दिया गया है।

अब उन्हें तीन सत्रों में एएमयू के किसी भी कोर्स में दाखिला नहीं मिल पाएगा। इससे आक्रोशित अभ्यर्थियों ने एएमयू छात्र संघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज एवं सचिव हुजैफा आमिर के नेतृत्व में कैंपस में विरोध मार्च निकाला और प्रॉक्टर आफिस द्वारा जारी आर्डर को जला दिया।
विज्ञापन



अभ्यर्थियों पर पीएचडी में दाखिला के लिए विश्वविद्यालय पर अनुचित दबाव बनाने और विश्वविद्यालय के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने का आरोप है। जिन सात छात्रों को डिबार किया गया है, उसमें दाऊद बेग, मो. फराज, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद आबिद शेख, आदिल वली फारूकी, आकिब खुर्शीद और आसिफ अली शामिल है। एएमयू प्रॉक्टर आफिस की इस कार्यवाही से अभ्यर्थियों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने छात्र संघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज एवं सचिव हुजैफा आमिर के नेतृत्व में लाइब्रेरी कैैंटीन से रजिस्ट्रार कार्यालय गेट तक विरोध मार्च निकाला और डिबार से संबंधित आदेश की प्रतियां जलाई। कैबिनेट सदस्य गौतम के, मोइनुद्दीन, आरिफ त्यागी, अहमद मुजतबा फराज, शमीम बारी, हैदर अली, अब्दुल्ला आदि मौजूद थे। इससे पूर्व दो दिन से आमरण पर बैठे आसिफ अली की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गई। चिकित्सकों ने बताया कि अभी किसी तरह की दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें