न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के प्रकरण में जेल गई पूजा शकुन पांडेय की सहयोगी उत्तमा शर्मा को गुरुवार को एसीजेएम-3 की कोर्ट से जमानत मिल गई। इस मामले में पूजा शकुन और उनके पति को पहले ही जमानत मिल चुकी है। बता दें कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के प्रकरण ने तूल पकड़ लिया था। इस मामले में करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
फैमिली कोर्ट में गुरुवार को चार जजों की नियुक्ति की गई। नियुक्ति पाने वालों में एडीजे-8 प्रमोद कुमार, एडीजे-14 सूयश प्रकाश, एफटीसी-2 राजेश नारायण और पूर्व में फैमिली कोर्ट में नियुक्त रह चुके जज अजय कृष्ण शामिल हैं।