फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहपाल बने जिलाध्यक्ष, प्रवाल महानगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा ने जिलाध्यक्षों के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। हाथरस के हर्मेश गौतम को क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

बरौली विधानसभा क्षेत्र के गांव मदनगढ़ी निवासी सिंहपाल सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान समय में वह जिला प्रमुख का कार्य देख रहे थे। पूर्व में वह मोर्चा के जिला महामंत्री भी रह चुके हैं। वहीं प्रवाल प्रताप सिंह को महानगर किसान मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


प्रवाल प्रताप सिंह वर्तमान समय में महानगर प्रमुख का कार्य देख रहे थे। नरेंद्र सिंह चौहान को हाथरस किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। क्षेत्रीय कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई है। हाथरस के हर्मेश गौतम को मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रालोद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अलीगढ़ के चौधरी कल्याण सिंह (रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष) को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


हाथरस के कप्तान सिंह ठेनुआ भी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं मोर्चा अलीगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्रपाल सिंह को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। अलीगढ़ के सुशील गांधी को क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें