न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर हृदय रोग से पीड़ित इगलास के सात साल के मासूम अंकित की मदद के लिए लोग सामने आ रहे हैं।
रविवार को रमेश विहार की तस्वीरी देवी ने मासूम अंकित के उपचार के लिए पांच हजार रुपये की मदद दी है। इगलास के मास्टर कॉलोनी निवासी सात वर्षीय अंकित पुत्र बबलू एवं रामवती को 18 जुलाई को जेएन मेडिकल कॉलेज से नई दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट रेफर कर दिया गया था।
निर्धन परिवार से ताल्लुक रखने वाले अंकित की मदद का बीड़ा अमर उजाला फाउंडेशन ने उठाया है। अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर लोग अंकित के उपचार के लिए मददगार बनकर सामने आ रहे हैं। अंकित के चाचा पुष्पेंद्र कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली के डॉक्टरों ने छह अगस्त को अंकित को बुलाया है।