फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 माइक्रोन से मोटी प्लास्टिक थैली बेचने पर व्यापारी अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शासन द्वारा 50 माइक्रोन से कम की प्लास्टिक की थैलियों पर रोक लगाने के फैसले का स्वागत किया है, लेकिन इस बात पर अडिग हैं कि 50 माइक्रोन से मोटी थैलियां बेचेंगे।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा की अध्यक्षता में घुड़ियाबाग स्थित नंदन अभिनंदन बैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक में प्रदीप गंगा ने कहा कि व्यापारी केवल 50 माइक्रोन से कम कैरी बैग को नहीं बेचेंगे।
विज्ञापन


50 माइक्रोन से मोटी थैली प्रतिबंध से बाहर है, उनकी बिक्री करेंगे। अगर जिला प्रशासन 50 माइक्रोन से मोटी थैलियों की बिक्री को रोकने की कोशिश करता है तो व्यापारी विरोध करेंगे। प्रशासन के पास शासनादेश है तो दिखाए।

जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। महानगर चेयरमैन ओपी राठी ने कहा कि व्यापारियों को बताया जाए कि उनके पास वर्तमान में जो स्टॉक है, उसका डिस्पोजल कैसे करें, ताकि कानून का उल्लंघन न हो।

इस अवसर पर शिव कुमार पाठक, राजेंद्र कोल, नवेंद्र जैन, राजीव माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण बाबी, आमिर आबिद, अनिल वार्ष्णेय, गणेश वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, राकेश गुप्ता, महेश, धनराज आदि सहित पैकेजिंग एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रशासनिक कार्रवाई से बचाने के नाम पर चंदा?
प्रशासनिक कार्रवाई से बचाने के नाम पर कुछ व्यापारी नेता व्यवसायियों से चंदा वसूल रहे हैं। ऐसी चर्चा बाजार में है। चर्चा पर भरोसा करें तो कुछ व्यापारियों से चंदा मांगा गया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि ऐसी सूचना उनके पास नहीं है। यह गलत आरोप भी हो सकता है। व्यापार मंडल द्वारा किसी से एक पैसा नहीं मांगा गया है। कोई मांग रहा हो तो उसके खिलाफ शिकायत की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें