फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों की पहचान करें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फेक न्यूज या वीडियो के माध्यम से भाजपा या उसके नेताओं को बदनाम करने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सूचना तकनीक का इस्तेमाल करने की तैयारी में है। पार्टी नेताओं को बूथ स्तर तक आईटी टीम बनाने को निर्देशित किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को आगरा पहुंचे थे। उनके साथ भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित मालवीय एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील राय भी थे। अलीगढ़ से आईटी सेल के संयोजक विक्रांत गर्ग एवं सह संयोजक भारत पाटनी पहुंचे थे। यहां के पदाधिकारियों ने स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन


यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज एवं वीडियो से कुछ लोग पार्टी या नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश करते हैं। ऐसे न्यूज एवं वीडियो को तुरंत ब्लाक करने की मांग की।

पार्टी नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज या वीडियो अपलोड कर दुष्प्रचार करने वाले लोगों की पहचान करें। उनके खिलाफ साइबर क्राइम के अंतर्गत शिकायत करें। पार्टी नेताओं ने संयोजक एवं सह संयोजक को महानगर, मंडल एवं बूथ स्तर पर आईटी टीम गठित करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन


केंद्र एवं राज्य सरकार से सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचने वाले मेटेरियल को वायरल करने का भी सुझाव दिया। इसमें अधिकतर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियां होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें