न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अंतरजनपदीय तबादले के तहत 236 अध्यापक-अध्यापिकाओं का तबादला इस जिले में हुआ है, जबकि यहां से 55 अध्यापक-अध्यापिकाओं को जिले से बाहर भेजा गया है।
बाहर से आए अध्यापकों की जल्द ही तैनाती सुनिश्चित कर दी जाएगी। इस जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के काफी प्राइमरी विद्यालयोें में अध्यापक -अध्यापिकाओं की कमी है।
स्टाफ की कमी से भी शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अब यहां तबादले पर आए अध्यापक-अध्यापिकाओं की सबसे पहले उन विद्यालयों में तैनाती की जा जाएगी, जोकि बंद हैं या फिर एकल हैं।
बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय का कहना है कि अगले दो-तीन दिन में तबादले पर आए अध्यापक-अध्यापिकाओं की तैनाती की जाएगी। जिन विद्यालयोें में शिक्षक-शिक्षिकाओं की कमी है। सबसे पहले वहां उनकी तैनाती होेगी।